{"_id":"5b3d006f4f1c1b9d288b4997","slug":"153072446211-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों को वार्ता में बुलाने पर किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों को वार्ता में बुलाने पर किया इनकार
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध के पंप स्टोरेज प्लांट के निर्माण में कार्य में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के ओर से हटाए गए कर्मियों ने कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता से इनकार किया। उन्होंने जल्द सेवा बहाली न होने पर उग्र आंदोलन शुरू कर निर्माण कार्य ठप करने की चेतावनी दी।
मंगलवार को कंपनी के अधिकारियों ने हटाए गए कर्मियों की ऑल इंडिया फेडरेशन यूनियन के तीन लोगों को वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन इंडियन ने कोर ग्रुप के 15 सदस्यों को वार्ता में बुलाने की मांग की। जिसको प्रबंधन ने ठुकरा दिया। यूनियन के अध्यक्ष जसपाल पंवार, नरेंद्र परमार, मनोज पंवार आदि ने कहा कि कंपनी ने बिना कर्मियों को नोटिस दिए और यूनियन से वार्ता के बगैर ही 215 लोगों को नौकरी से हटाकर बेरोजगार कर दिया है। उन्होंने भागीरथीपुरम में बैठक कर एक सप्ताह के अंदर सेवा बहाली न होने पर बेमियादी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। कहा कि स्थानीय लोगों ने बांध निर्माण को अपनी पैतृक संपत्तियां को डूबा दिया है, बावजूद टीएचडीसी के साथ पीएसपी का निर्माण कर रही कंपनी बांध प्रभावितों, विस्थापितों का उत्पीड़न कर रही है। इस मौके पर सुखमोहन सिंह, अतर सिंह, विक्रम सिंह, महिपाल सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद थे।