फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   उधार के कर्मचारी नहीं संभाल पा रहे प्राधिकरण का काम

उधार के कर्मचारी नहीं संभाल पा रहे प्राधिकरण का काम

Wed, 04 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
उधार के कर्मचारी नहीं संभाल पा रहे प्राधिकरण का काम
नई टिहरी। जिला विकास प्राधिकरण और क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण काम चलाऊ व्यवस्था पर चल रहा है। छह माह पहले प्राधिकरण का ढांचा गठन करने के बावजूद कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है, जिससे मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों को समय पर नक्शे की स्वीकृति नहीं मिल पा रही है, वहीं नगर और कस्बाई बाजारों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र और कस्बाई बाजारों में भवन निर्माण से पहले प्राधिकरण से मकान के नक्शे की स्वीकृति देने और अतिक्रमण करने वालों पर त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से दिसंबर 2017 में जिला विकास प्राधिकरण का गठन किया गया था, जबकि नरेंद्रनगर, देवप्रयाग और प्रतापनगर दूरस्थ ब्लॉक होने की वजह से वहां पर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण गठित किया गया। ताकि क्षेत्रवासियों को नक्शा पास करवाने सहित अन्य कार्यों के लिए जिला का चक्कर न काटना पड़े।
विज्ञापन

प्राधिकरण का गठन तो कर लिया गया है, लेकिन अभी तक एक भी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हो पाई है। ऐसे में दूसरे विभागों के इंजीनियर और अन्य कर्मचारियों को प्राधिकरण के काम देखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अपने विभागीय कार्यों में व्यस्त रहने और जरूरी सुविधा नहीं होने से जरूरतमंदों को समय पर मकान बनाने के लिए जमीन का सीमांकन और नक्शे की स्वीकृति नहीं मिल रही है। कर्मियों की स्थायी नियुक्ति नहीं होने से लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी बेदखली की कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्राधिकरण के लिए पदों का ढांचा
नायब तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक, सहायक लेखाकार, व्यक्तिगक सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, सहायक नगर नियोजन, सहायक वास्तुविद्, मानचित्रकार, अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता, तकनीकी विशेषज्ञ, सुपरवाइजर तकनीकि, विधि सहायक और आउट सोर्स से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक बहुउद्देशीय कर्मचारी।


क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण में स्वीकृत पद
राजस्व उपनिरीक्षक, सहायक लेखाकार, डाटा इंट्री ऑपरेटर, मानचित्रकार, अवर अभियंता और सुपरवाइजर का पद शामिल किया गया है।

प्राधिकरण में कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होने से दूर-दराज क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने में दिक्कतें आ रही है। बावजूद ऐसे लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। नक्शे की स्वीकृति भी समय पर दी जा रही है।
-शिवचरण द्विवेदी, एडीएम/सचिव डीडीए नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed