{"_id":"5b3d005d4f1c1b02278b479f","slug":"15307244451-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापनगर की कई सड़कें डामरीकरण के अभाव में बनी खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापनगर की कई सड़कें डामरीकरण के अभाव में बनी खस्ताहाल
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा की कई सड़कें डामरीकरण के अभाव में खस्ताहाल बनी हुई है। सड़कों के अधिकांश स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं, जिस पर ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर बरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सड़कों का डामरीकरण एवं पैचिंग कर गड्ढों को भरने की मांग की।
लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी के अधीन बिजपुर-कंडियालगांव, जुकांणी-भेलुंता, मदननेगी-धारकोट, ढुंग-खबोगी और पीएमजीएसवाई के तहत सिरखोली-भरपुर, बागी-सिलारी मोटर मार्ग लंबे समय से डामरीकण के अभाव में खस्ताहाल बने हुए हैं। सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं। बारिश में गड्ढों में पानी से भरने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जनप्रतिनिधि लंबे समय से सड़कों के गड्ढे भरने की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है। जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल ने सीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि सड़कों के गड्ढों को नहीं भरा गया, तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ईई आरके सिंह का कहना है कि सड़कों के डामरीकरण के लिए बजट मिल चुका है। साथ ही निविदा प्रक्रिया भी हो चुकी है। जल्द ही सड़कों का डामरीकरण शुरू हो जाएगा।