फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   प्रभावित देहरादून सचिवालय में करेंगे आमरण अनशन

प्रभावित देहरादून सचिवालय में करेंगे आमरण अनशन

Mon, 18 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रभावित देहरादून सचिवालय में करेंगे आमरण अनशन
नई टिहरी। रोजगार और मुआवजा देने की मांग को लेकर 16 मई से कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे श्रीनगर जल विद्युत परियोजना से प्रभावित मंगसू, गूगली, सुरांसू और धारी (थलीसैण) के ग्रामीणों ने धरने को देहरादून सचिवालय शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर ने कलक्ट्रेट परिसर में अनशन शुरू करते हुए सुबह साढ़े 11 बजे ग्रामीणों के साथ देहरादून सचिवालय के लिए कूच किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित एक माह से घर-परिवार छोड़कर अपने जायज मांगों के लिए आंदोलित हैं, लेकिन राज्य सरकार एवं कंपनी प्रबंधन समस्याओं के निराकरण को गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 जून को डीएम की अध्यक्षता में जीवीके प्रबंधन से वार्ता हुई थी। बावजूद जिलाधिकारी ने कंपनी प्रबंधन के दबाव में नजर आई, जिसके चलते समस्याओं के निराकरण पर सहमति नहीं बनी। दौलत कुंवर ने कहा कि प्रभावितों का हक दिलाने के लिए अनशन शुरू किया गया है। इस मौके पर सोहन लाल मुयाल, राजेंद्र मुयाल, श्रीधर श्रेष्ठ, सोहन लाल, राजेश कुमार, भरत लाल, भीमलाल, सोनू, महावीर, सुरेश, रघुवीर, रमेश, राकेश, दुर्गा, राम, समा देवी, रूपा, सुशीला, राजेश्वरी, मीना, भादी, बरदेई, रीना, सरोजनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed