फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सीवर की बदबूदार हवा में कैसे जिम करेंगे बच्चे

सीवर की बदबूदार हवा में कैसे जिम करेंगे बच्चे

Sun, 17 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सीवर की बदबूदार हवा में कैसे जिम करेंगे बच्चे
नई टिहरी। एच ब्लॉक आंचल डेरी के पास पार्क में ओपन जिम लगाने की औपचारिकता जानलेवा साबित हो सकती है। पालिका ने वहां जिम के उपकरण तो खड़े कर दिए हैं, लेकिन पार्क के बीच में सीवर लाइन के सोकपिट टैंक का ढक्कन नहीं लगाने से बच्चों के सामने सीवर टैंक में गिरने का खतरा बना हुआ है। 15 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद कार्य गुणवत्ता भी इतनी घटिया है कि उपकरण सप्ताहभर में ही उखड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

पालिका ने सप्ताहभर पहले आंचल डेरी के पास में ओपन जिम लगाया है, लेकिन पालिका ने केवल उपकरण खड़े कर अपने कार्य की खानापूर्ति कर दी है। पार्क का फर्श पक्का करना तो दूर सफाई तक नहीं की है। जिम लगाने के बाद वहां हर दिन बड़ी संख्या में बच्चे खेलने आ रहे हैं, लेकिन पार्क के साइट और बीच में सीवर के सोकपिट टैंक के ढक्कन नहीं होने से बच्चों का सीवर टैंक में गिरने का खतरा बना हुआ है। ढक्कन नहीं होने से अक्सर सीवर का गंदा पानी भी पार्क में फैल जाता है, जिससे बच्चे सीवर के बदबूदार पानी में ही खेलने को मजबूर हैं। ईओ राजेंद्र सजवाण का कहना है कि एच ब्लॉक स्थित पार्क को जल्द ही ठीक कराने को कहा गया है। वहां पर इंटर लॉक टाइल्स लगाने और सीवर के सोकपिट टैंक के ढक्कन लगाने का इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। शहर की नालियों की सफाई का काम भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed