{"_id":"5b2696e14f1c1b6c4d8b713d","slug":"152925565110-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार मेगावाट की पीएसपी के निर्माण में लाएं तेजी:भल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार मेगावाट की पीएसपी के निर्माण में लाएं तेजी:भल्ला
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। केंद्र सरकार के ऊर्जा सचिव अजय कुमार भल्ला ने टिहरी बांध और कोटेश्वर बांध का निरीक्षण का परियोजना के संबंध में जानकारी ली। टीएचडीसी के अधिकारियों ने बांध से हो रहे विद्युत उत्पादन, पुनर्वास, बांध प्रभावितों को दी गई सुविधाओं से लेकर अन्य गतिविधियों से अवगत कराया। ऊर्जा सचिव ने निर्माणाधीन एक हजार मेगावाट की पीएसपी परियोजना (पंप स्टोरेज प्लांट) के निर्माण में तेजी पर जोर दिया।
टिहरी पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा सचिव अजय भल्ला का टीएचडीसी के निदेशक तकनीकी एचएल अरोड़ा, निदेशक वित्त श्रीधर पात्रा, अधिशासी निदेशक टिहरी कॉप्लेक्स एसआर मिश्रा ने स्वागत किया। सीआईएसएफ के जवानों ने सचिव ऊर्जा को गार्ड आफ ऑनर दिया। टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डीवी सिंह ने टिहरी जल विद्युत परियोजना के विभिन्न संरचनाओं, कार्य स्थलों, पीएसपी की जानकारी दी। बताया कि वर्तमान में एक हजार टिहरी बांध और चार सौ मेगावाट विद्युत उत्पादन कोटेश्वर बांध से हो रहा है। इसके बाद सचिव ने बोट से झील, आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर टिहरी बांध के द्वितीय चरण की निर्माणाधीन 1000 मेगावाट पीएसपी परियोजना का जायजा लिया। महाप्रबंधक पीएसपी केपी सिंह ने पीएसपी के कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। सचिव ने हाइड्रो पावर प्लांट के एक हजार मेगावाट पावर हाउस के मशीन हॉल, कंट्रोल रूम, जीआईएस समेत चार सौ मेगावाट की कोटेश्वर बांध परियोजना, टीएचडीसी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कालेज का भी दौरा किया। इस मौके पर महाप्रबंधक पीके अग्रवाल, टीएचडीसी के निदेशक कार्मिक विजय गोयल, महाप्रबंधक ओएंडएम सजीव आर, अपर महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन वीर सिंह, एजीएम एसएस पंवार, आरआर सेमवाल, डी मणी आदि मौजूद थे।