{"_id":"5afdb5a54f1c1b5c798b4b30","slug":"15265765457-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर फूलों से सजेगा सिद्वपीठ सुरकंडा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर फूलों से सजेगा सिद्वपीठ सुरकंडा मंदिर
Updated Thu, 17 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में 24 मई को होने वाले गंगा दशहरे मेले की मंदिर समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। मेले के दौरान पेयजल समस्या से निपटने के लिए समिति ने अतिरिक्त पानी स्टोर करना शुरू कर दिया है। मंदिर में पेयजल लाइन नहीं होने के कारण पानी का संकट बना रहता है। खासतौर पर मंदिर में मेले और अन्य कार्यक्रमों के दौरान पेयजल समस्या से भक्तों का जूझना पड़ता है।
गंगा दशहरे पर सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर 23 मई को सिद्धपीठ मंदिर में रात को लोक गायक प्रीतम भरतवाण और उनकी टीम जागर-भजनों की प्रस्तुति देंगे। गंगा दशहरा पर 24 मई सुबह को देवी की विशेष पूजा आराधना की जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। मेेले के दौरान मंदिर को इस बार तीन क्विंटल फूलों से विशेष तौर पर सजाया जाएगा। मेले के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पानी की कमी से न जूझना पड़े। इसके लिए अभी से घोड़ा-खच्चरों से पानी ढुलान कर टंकियों में स्टोर किया जा रहा है।