फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कूड़े से खाद बनाने को प्रत्येक निकाय को मिलेंगे 14 लाख: कौशिक

कूड़े से खाद बनाने को प्रत्येक निकाय को मिलेंगे 14 लाख: कौशिक

Thu, 17 May 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कूड़े से खाद बनाने को प्रत्येक निकाय को मिलेंगे 14 लाख: कौशिक

विज्ञापन
नई टिहरी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर स्थानीय निकायों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है। अरबन और पैरी अरबन क्षेत्रों में गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। कूड़े से खाद बनाने के लिए सरकार प्रत्येक निकाय को 14-14 लाख की लागत से मशीनें उपलब्ध कराएगी। उन्होंने निकायों को आय के स्रोत बढ़ाने के भी निर्देश भी दिए।
बृहस्पतिवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में शहरी विकास मंत्री कौशिक ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में एलईडी लाइटें लगाई जाए। उन्होंने डीएम को इस संबंध में जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया कि जिले के अधिकांश निकायों में 60 से 70 फीसदी तक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। अवशेष क्षेत्रों में जल्द लाइटें लगाई जाएगी। उन्होंने घनसाली, चमियाला और लंबगांव नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन चिह्नित कर कलेक्शन सेंटर बनाने के निर्देश दिए। नगर पंचायतों में कूड़ाघरों को टीन से ढका जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय क्षेत्र के बाजारों में पार्किंग का आभार बना हुआ है। पार्किंग निर्माण के लिए धन को कोई कमी आड़े नहीं आएगी। जरूरत के हिसाब से उन्होंने स्थानीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले ऋण के लिए बैंकों में जटिल प्रक्रिया रखी है, जिससे लोगों का योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मंत्री ने कहा कि 21 मई को जिला सभागार में बैंकर्स समिति की बैठक में शासनस्तर से अधिकारी पहुंचकर समस्या का हल निकालेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, ईओ पालिका टिहरी राजेंद्र सजवाण, कुलदीप नैथानी, एसपी जोशी, बासुदेव डंगवाल, दिनेश कृषाली, बलवंत बिष्ट, उपेंद्र तिवारी, विनोद रतूड़ी, रागनी भट्ट, रामलाल नौटियाल, जयवीर मियां, सतवीर पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed