फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पांरपारिक नृत्य और ढोल-दमाऊ के साथ किया सरकार का स्वागत-compat

पांरपारिक नृत्य और ढोल-दमाऊ के साथ किया सरकार का स्वागत-compat

Wed, 16 May 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पांरपारिक नृत्य और ढोल-दमाऊ के साथ किया सरकार का स्वागत-compat
नई टिहरी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि टिहरी ही उत्तराखंड का भविष्य है। टिहरी को दृष्टिगत रखते हुए राज्य और केंद्र सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। जल्द ही टिहरी झील में सी प्लेन उतारने की योजना है।
विज्ञापन

यहां मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री यहां स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनमुदाय को संबोधित कर रहे थे। स्थानीय नागरिकों की ओर से ढोल-दमाऊं और पारंपरिक नृत्य के साथ राज्य कैबिनेट के सदस्यों का स्वागत किया गया। बार्ज बोट में रंग कर्मियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झील में स्थानीय लोगों के अलावा उत्तराखंड के हजारों लोगों को रोजगार देने की क्षमता है। सरकार की 50 करोड़ से ऊपर की संपत्ति झील में तैर रही हैं जिसको अब जीएमवीएन के हवाले करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के निर्माणाधीन डोबरा-चांठी पुल के लिए सरकार ने 87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इस वर्ष के अंत तक इस पुल को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फ्लोटिंग मरीना, फ्लोटिंग हट्स, इको लॉग हट्स, बार्ज बोट, साहसिक खेल अकादमी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इनका कहना है
टिहरी झील में जो संभावनाएं मौजूद है, मंत्रिमंडल बैठक के बाद उसे पूरी दुनिया देख सकेगी। झील में एक इतिहास समा रखा है। इसे विश्व स्तरीय डेस्टिनेशन बनाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। आने वाले समय में टिहरी झील पर्यटन का सबसे बड़ा हब बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुबोध उनियाल, कृषि मंत्री

टिहरी झील आकर्षण का केंद्र है। इसके चारों तरफ संसाधनों को और अधिक विकसित करने की जरूरत है। सरकार इस दिशा में गंभीरता से प्रयास कर रही है। पर्यटन बढ़ने पर भविष्य में इसका लाभ स्थानीय लोगों और पूरे राज्य को जरूर मिलेगा।
-यशपाल आर्य, समाज कल्याण मंत्री

नई टिहरी की कोटी कालोनी में सरकार ने कैबिनेट बैठक कर टिहरी को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने का एतिहासिक कार्य किया है। टिहरी झील को व्यावसायिक दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। जल्द ही बांध प्रभावितों के पुनर्वास और नई टिहरी की समस्याओं को भी सरकार के स्तर पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
-धन सिंह नेगी, विधायक टिहरी।
--------------------
टिहरी में कैबिनेट की बैठक कर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि टिहरी को लेकर सरकार की क्या मंशा है। टिहरी झील को विकसित कर यहां पर हजारों स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। निर्माणाधीन डोबरा-चांठी पुल इस साल बनकर तैयार हो जाएगा। अन्य समस्याओं को भी जल्द सुलझाया जाएगा।
विजय सिंह पंवार, विधायक, प्रतापनगर
---------------
टिहरी झील में रोजगार की अपार संभावनाएं है। टिहरी झील में सरकार कई योजनाएं चला रही है। टिहरी जिले के लोगों को रोजगार देने के लिए यह झील ही काफी है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद टिहरी को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

-शक्तिलाल शाह, विधायक घनसाली
---------
देखिए, आज टिहरी ही पूरे प्रदेश में छाया हुआ है। 42 वर्ग किमी झील को और विकसित कर रोजगार के साधन मुहैया करवाए जा रहे हैं। 25 से 27 मई तक टिहरी झील में साहसिक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इससे टिहरी को इंटरनेशनल स्तर पर पहचान मिलेगी।
-सोनिका, डीएम टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed