{"_id":"5ae5ff4f4f1c1b360b8b7410","slug":"15250225428-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगी पट्टी के दर्जनों गांवों में बढने लगा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगी पट्टी के दर्जनों गांवों में बढने लगा पेयजल संकट
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। दोगी पट्टी के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। वर्षों से निर्माणाधीन सूरजकुंड-रानीताल पंपिंग योजना का काम पूरा नहीं होने से लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरदार सिंह पुंडीर, वाचस्पति रयाल ने बताया कि दोगी पट्टी के दर्जनों गांवों में पानी का संकट गहराने लगा है। सूरजकुंड-रानीताल पंपिंग योजना का काम नहीं होने से लोग पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने बताया कि काकड़सैण, लोयल, डाबर, बबलाण, बागी, नाईखेती, बैराई गांव, सिलकणी और पजैयगांव आदि गांवों में पानी का संकट पैदा हो गया है। चार किमी दूर जामणी स्रोत पर घंटों इंतजार के बाद लोगों को 10-15 लीटर पानी मिल पा रहा है। दोगी के हिंडोला में लगाया गया हैंडपंप भी खराब पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को दो किमी दूर गल्डवानी स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है। एई एसएन सिंह का कहना है कि पंपिंग योजना के कुछ टैंकों पर टेस्टिंग चल रही है, जिससे टैंक के आसपास गांवों को जल्द पानी मिल जाएगा। अन्य टैंकों में भी जल्द पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर के अधिकांश क्षेत्रों में नहीं आ रहा पर्याप्त पानी
नई टिहरी। गर्मी की दस्तक शुरू होने के साथ ही जिला मुख्यालय में पेयजल संकट गहराने लगा है। पिछले तीन दिन से नगर क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को वैवाहिक समारोह संपन्न कराने के लिए महंगे दामों पर टैंकरों से पानी मंगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में टिहरी झील से पानी की आपूर्ति की जाती है। झील का जलस्तर इन दिनों आरएल 751.45 मीटर है। जलस्तर सामान्य होने के बावजूद जल संस्थान नगर क्षेत्र में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। सी ब्लॉक टाइप टू क्षेत्र में शनिवार को पानी की आपूर्ति नहीं हुई। रविवार को जी ब्लॉक, एम, एफ और एच ब्लॉक क्षेत्र में पानी नहीं आया, जिससे लोगों को मीलों दूर हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ रहा है। जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि पंप हाउस में बिजली की केबल जलने से दिक्कत आ रही है। नई केबल लगा दी गई है। अब पानी की किल्लत नहीं होगी।