फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   श्रीनगर से लंबगांव जा रही बस पौखाल में दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग हुए चोटिल

श्रीनगर से लंबगांव जा रही बस पौखाल में दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग हुए चोटिल

Sat, 28 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर से लंबगांव जा रही बस पौखाल में दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग हुए चोटिल
घनसाली (टिहरी)। श्रीनगर से लंबगांव जा रही एक मिनी बस पौखाल महाविद्यालय के समीप सड़क पर पलट गई। बस में चालक परिचालक सहित 30 यात्री सवार थे। इनमें से तीन यात्री चोटिल हो गए, जिन्हें पीएचसी पिलखी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना का कारण बस का ब्रेक न लगना बताया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां होने पर एआरटीओ ने सुबह चेकिंग के दौरान कीर्तिनगर में चालान भी काटा था। चालक के पास लाइसेंस न होने पर परमिट निरस्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एक मिनी बस श्रीनगर से लंबगांव जा रही थी। दोपहर बस पौखाल में पीजी कॉलेज के समीप बैंड पर सड़क पर ही पलट गई। बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने सवारियों को बस से निकाला। इनमें से तीन लोग चोटिल थे, जिन्हें निजी वाहन से पिलखी अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना में आशीष (13) पुत्र मंगल लाल, सरस्वती देवी (38) पत्नी मंगल लाल निवासी सांकरी घनसाली, बच्ची राम (59) पुत्र आत्मराम निवासी टकोलीसैंण कीर्तिनगर चोटिल हो गए थे। पिलखी अस्पताल में उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई है। अन्य यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सुबह उन्होंने कीर्तिनगर में क्षमता से छह सवारियां अधिक बैठाने पर चालान किया था। चालक के पास लाइसेंस न होने पर परमिट निरस्त करने की संस्तुति की गई है। बताया कि बस को सीज किया जा रहा था, लेकिन उसमें सवार यात्रियों ने विरोध किया। यात्रियों के अनुरोध पर ही बस को छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed