{"_id":"5ae35e224f1c1b9b098b6d36","slug":"15248502101211-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढुंग में 11 ग्रामीणों को वितरित किए रसोई गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढुंग में 11 ग्रामीणों को वितरित किए रसोई गैस कनेक्शन
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक के ग्राम ढुंग में आयोजित ग्राम स्वराज अभियान के तहत गोष्ठी में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर 11 ग्रामीणों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला के तहत रसोई गैस कनेक्शन व 177 को एलईडी बल्ब वितरित किए गए।
भारत सरकार की ओर से ग्राम स्वराज अभियान के लिए चयनित ढुंग गांव में आयोजित गोष्ठी का मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं ने शुभारंभ करते हुए ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, उजाला, जनधन, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति योजना से लेकर अन्य विकास कार्यों से अवगत कराया। जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी ने कहा कि ग्राम स्तर पर तैनात कर्मी समय-समय पर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश लाल ने गांव की समस्याओं से अवगत कराया। गोष्ठी में एक ग्रामीण को सौभाग्य योजना से बिजली कनेक्शन, 11 को गैस कनेक्शन, 18 के जनधन के खाते खोले गए, 13 ग्रामीणों को जीवन ज्योति योजना से बीमित किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी वीर सिंह राणा, जिला पूर्ति अधिकारी दिनेश मुयाल, अवंतिका गैस एजेंसी की प्रबंधक अवंतिका भंडारी, पूर्ति निरीक्षक धीरेंद्र पेटवाल, एडीओ सतीश बडोनी, शीशपाल गुसाईं व जगतराम बडोनी आदि मौजूद थे।