{"_id":"5aa8023e4f1c1ba7758b547c","slug":"15209603047-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा मार्गों पर व्यवस्था जुटाएं विभाग:सीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा मार्गों पर व्यवस्था जुटाएं विभाग:सीएस
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जिलाधिकारी से बात कर चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा शुरू होने से पहले सड़क, बिजली, खाद्यान्न, पानी और शौचालयों की व्यवस्था चाक चौबंद करें। उन्होंने कहा कि डेंजर जोन पर पैराफिट क्रॉस बैरियर और संकेतक लगाएं।
वीसी के दौरान डीएम सोनिका ने बताया कि लंबगांव-चमियाला-घनसाली मोटर मार्ग पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 21 लाख रुपये की धनराशि निर्माणदायी संस्था को दी गई है, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले सभी जरूरी कार्य कर लिए जाएं। उन्होंने सीएमओ से कहा कि यात्रा मार्गों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों में सभी आवश्यक दवाइयां, उपकरण और मानव संसाधनों के साथ ही एंबुलेंस, 108 सेवा आदि तैयार रखें। डीएम ने परिवहन, राजस्व, पुलिस और लोनिवि को 10 अप्रैल तक यात्रा मार्गों पर निरीक्षण कर संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एसएसपी डा. वाईएस रावत, सीएमओ डा. आरती ढौंडियाल, डीएफओ डा. कोको रोसे, एसडीएम चतर सिंह चौहान, लक्ष्मीराज चौहान, नूपुर वर्मा, फींचाराम चौहान, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा आदि मौजूद थे।