फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   टिहरी जिले में 52 ग्रामीण पेयजल योजनाओं के निर्माण को मिली हरी झंडी

टिहरी जिले में 52 ग्रामीण पेयजल योजनाओं के निर्माण को मिली हरी झंडी

Thu, 01 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
टिहरी जिले में 52 ग्रामीण पेयजल योजनाओं के निर्माण को मिली हरी झंडी
नई टिहरी। टिहरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल किल्लत की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने 52 ग्रामीण (ग्रेवटी) पेयजल योजनाओं के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। जिला योजना के तहत बनने वाली नई ग्रेवटी पेयजल योजना निर्माण को एक करोड़ 53 लाख 65 हजार की धनराशि जल संस्थान को जारी कर दी गई है। नई पेयजल योजनाओं का निर्माण होने से ग्रामीणों को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

गर्मी के बढ़ते प्रकोप और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में नई पेयजल योजनाओं का निर्माण करने का निर्णय लिया है। भिलंगना ब्लॉक में सर्वाधिक 17 नई पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जाना है। जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि जिला योजना से 52 ग्रामीण पेयजल योजनाओं के निर्माण को एक करोड़ 53 लाख 65 हजार की स्वीकृति मिल चुकी है। भिलंगना ब्लॉक में भिगुल, सेंदुल, लसियालगांव, गोना, नागेश्वर, फलैंडा, कठुड, अंथवालगांव, नरेंद्रनगर में कखिल, सलडोगी, दिगवाली, भराडगांव, नौगा, थौलधार में इडियान, पोखरी, कमांद, रामगांव, क्यादा, जौनपुर में थत्यूड़, बुडकोट, जैतवाडी, जाखणीधार में भंडार, नारगढ़, चाह गडोलिया, प्रतापनगर में मांजफ, जखवार गांव, नौघर, कड़ियालगांव, मुखमाल गांव योजनाओं का निर्माण किया जाना है। बताया कि कुछ नई पेयजल योजनाओं पर निर्माण शुरू किया जा चुका है। इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed