फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   17 मार्च से शुरू होगा कोटी में अंतराष्ट्रीय पर्यटन महोत्सव

17 मार्च से शुरू होगा कोटी में अंतराष्ट्रीय पर्यटन महोत्सव

Wed, 28 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
17 मार्च से शुरू होगा कोटी में अंतराष्ट्रीय पर्यटन महोत्सव
नई टिहरी। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि टिहरी बांध की झील को नए पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 17 से 19 मार्च को कोटी कालोनी में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में मोटर बोट, वाटर स्कूटर, जेट स्की की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। वहीं वसंत ऋतु में टिहरी में पयां महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक नेगी बुधवार को भागीरथी पर्यावरण विकास सेवा संस्थान की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा टिहरी में पर्यटन और साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी। मास्टर प्लान नई टिहरी को सुंदर और स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी सभी की है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने नगर क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए स्थानीय लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील की। संस्था के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। फलदार पौधों का रोपण कर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। संचालन भाजपा जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी ने किया। इस मौके पर प्रेमदत्त डोभाल, संस्था सचिव घनानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष भगवान सिंह रावत, सुनील कैंतुरा, प्रशांत बिजल्वाण, प्रकाश डोभाल, शीशराम थपलियाल, राम प्रकाश सेमवाल, देवेंद्र बेलवाल, संदीप कठैत, असगर अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed