{"_id":"5a96e5564f1c1b512f8b4caa","slug":"15198387764-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानी तेरी मोरनी को मोर ले गया की प्रस्तुति ने लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गया की प्रस्तुति ने लूटी वाहवाही
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सरस्वती शिशु मंदिर सी ब्लॉक के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, पंजाबी और हिंदी गीतों की प्रस्तुति दी। सालभर शैक्षणिक, क्रीड़ा और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।
बुधवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ जिला शिक्षाधिकारी बेसिक सुदर्शन बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम का कड़ाई से पालन किया जाए। मुख्य वक्ता विद्या भारती के संभाग निरीक्षक विनोद रावत ने कहा कि वर्तमान में अंक और व्यवसाय शिक्षा की प्रतिस्पर्द्धा तो बढ़ रही है, लेकिन राष्ट्रवाद और समाज निर्माण की ओर किसी का ध्यान नहीं है। पालिकाध्यक्ष उमेशचरण गुसाईं ने कहा कि सीमित संसाधनों में शिशु मंदिर के स्कूल बेहतर शिक्षा दे रहे हैं। प्रधानाचार्य कमलेश्वर प्रसाद बड़ोनी ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
नर्सरी के छात्रों ने ‘नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए, नाचू मैं आज छम-छम, उडमिलू ऐ जाई तू, चैत की चैत्वाल्या, हम छौं गढ़वाली, तीलू रौतूली’ से नारी की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर आरएसएस के विभाग प्रचारक नरेंद्र, रामलाल नौटियाल, विद्या दत्त तिवारी, देवी प्रसाद नौटियाल, रामस्वरूप डबराल, रविंद्र परमार, भगत सिंह भंडारी, दौलतराम बिजल्वाण, चिरंजीव तिवाड़ी, गोविंद रावत, मनोहर कुड़ियाल, रामायण राणा, भरत सिंह सिंधवाल, डीडी बेलवाल, विक्रम सिंह कठैत, आनंद पुंडीर, भुवनेश्वरी उनियाल, पंकज बरवाण, बलवीर बिष्ट, मीना सेमवाल आदि मौजूद थे।