{"_id":"5a92f49e4f1c1bf07b8b94a9","slug":"15195805403-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति के लिखित आश्वासन पर आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति के लिखित आश्वासन पर आंदोलन स्थगित
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलपति के लिखित आश्वासन पर एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छह दिन से आंदोलनरत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन स्थगित कर दिया है।
अभाविप से जुड़े छात्र एसआरटी परिसर में 19 फरवरी से 21 सूत्री मांगों को लेकर प्रतिदिन धरना-प्रदर्शन करते थे। वे एसआरटी परिसर में शिक्षक और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, सीबीसीएस पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराने, उप कुलसचिव की नियुक्ति करने, प्लेसमेंट सेल की स्थापना करने, अतिरिक्त कक्ष-कक्षों का निर्माण करने, फर्नीचर उपलब्ध कराने, स्वामी रामतीर्थ मूर्ती का सुंदरीकरण करने, स्मार्ट क्लासेज शुरू करने, खेल मैदान निर्माण करने और रोटेशन प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे थे। बीती शाम को कुलपति ने आंदोलनरत छात्रों को पत्र भेजकर जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद छात्रों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। इस मौके पर बृजेश खाती, हिमांशु रावत, प्रदीप सजवाण, पवन लाल, लक्ष्मी जुगरान, अक्षत बिजल्वाण, अनिल लेखवार आदि मौजूद थे। ब्यूरो