{"_id":"5a92f4994f1c1b5e028b7403","slug":"151958053515-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को दिया जाए एसीपी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को दिया जाए एसीपी का लाभ
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कर्मियों को एसीपी का लाभ देने, वेतन का सही निर्धारण करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वाहन भत्ता को समाप्त किए जाने का विरोध जताया।
बैठक मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को एसीपी के फैसले के विरोध में कर्मचारियों ने उखाड़ फेंका था, लेकिन भाजपा सरकार पर इसी परिपाटी पर चल रही है। बैठक में परिषद के जिलाध्यक्ष डीपी चमोली, प्रांतीय उपाध्यक्ष अंजु बडोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवाडी, नीलम रमोला, डीपी सेमल्टी, रविंद्र पाल, रतन शाह, जीएन जुयाल, भगवान सिंह राणा आदि मौजूद थे।