{"_id":"5a92f3a84f1c1b641f8b7b2b","slug":"15195802938-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...सुनो गौर से दुनिया वालों की प्रस्तुति पर दर्शक हुए भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...सुनो गौर से दुनिया वालों की प्रस्तुति पर दर्शक हुए भाव विभोर
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। सरस्वती शिशु मंदिर प्रदर्शनी मैदान बौराड़ी के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने चार चांद लगाए। गढ़वाली, कुमाऊंनी, राजस्थानी और रॉक स्टाइल गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों झूमने पर मजबूर कर दिया। सालभर में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।
रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का विधायक धन सिंह नेगी ने किया। उन्होंने स्कूल में कंप्यूटर कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से आगणन के अनुसार धन देने की घोषणा की। डीईओ बेसिक सुदर्शन बिष्ट ने कहा कि सभी स्कूलों को आरटीई के नियमों का पालन करना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट ने कहा कि छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। मुख्य वक्ता शिशु मंदिर समिति के प्रदेश निरीक्षक सत्य प्रसाद बंगवाल ने विद्या भारती के नियमों, समाज हित में कराए जा रहे कार्यक्रमों की वृहद जानकारी दी। प्रधानाचार्य दौलतराम बिजल्वाण विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पढ़ते हुए प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की।
छात्रों ने सरस्वती वंदना, रंगीलो म्हारो घाघरो, जा घुघुती तौं डांडियों का पार, होली में उड़े से गुलाल की प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर छात्रों ने मार्मिक नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, आनंद पुंडीर, रामस्वरूप डबराल, देवी प्रसाद नौटियाल, विद्यादत्त तिवारी, विनोद रावत, खुशीराम रतूड़ी, सतीश थपलियाल, धूम सिंह नेगी, वीरेंद्र राणा, भाग सिंह रावत आदि मौजूद थे।