फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   चारधाम यात्रियों को इस बार भी नहीं मिल पाएगी जाम की समस्या से निजात

चारधाम यात्रियों को इस बार भी नहीं मिल पाएगी जाम की समस्या से निजात

Sat, 24 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रियों को इस बार भी नहीं मिल पाएगी जाम की समस्या से निजात
चंबा (टिहरी)। चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को इस बार भी चंबा नगर क्षेत्र में जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। क्योंकि यात्रा सीजन में यात्री बसों और अन्य वाहनों को नगर क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा नहीं मिल सकेगी। कारण दो साल बाद भी चार मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण पूरा न होना है।
विज्ञापन

चार धाम यात्रा के दौरान वाहनों का आवागमन बढ़ने के कारण राजमार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है। खासतौर पर बस और अन्य बड़े वाहनों के लिए नगर में पार्किंग की सुविधा नहीं है। एक ही जगह पर छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग को देखते हुए 2015 में प्रदेश सरकार ने 6 करोड़ 93 लाख की लागत से पुरानी टिहरी रोड में मल्टी लेवल पार्किंग योजना का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। पार्किंग में एक समय में 15 बड़ी बसें, 55 जीप-टैक्सी और कारें एक साथ खड़ी रहने की व्यवस्था की गई थी। दिसंबर 2016 में पार्किंग निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन तय समयावधि बीतने के डेढ़ साल बाद भी पार्किंग का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


पार्किंग में शासन को पैराफिट और रेंप बनाने के लिए डेढ़ करोड़ का रिवाइज इस्टीमेट भेजा गया है। पार्किंग निर्माण के लिए स्वीकृत बजट छह करोड़ 93 लाख के सापेक्ष दो करोड़ 69 लाख की धनराशि विभाग को अभी तक नहीं मिल पाई है। विभाग की ठेकेदार पर दो करोड़ से भी अधिक की देनदारी हो गई। बजट के अभाव में काम बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केएस रावत, एई लोनिवि चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed