{"_id":"5a8da9194f1c1b5e6e8b699f","slug":"15192335211-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा की प्रस्तुति पर बटोरी तालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा की प्रस्तुति पर बटोरी तालिया
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। सरस्वती शिशु मंदिर आजाद मैदान जे ब्लॉक के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिलकश प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। उन्होंने ‘नन्हा-मुन्हा राही हूं, देश का सिपाही हूं...’ और ‘दिल है छोटा सा, छोटी सी आसा...’ की बेहतरीन प्रस्तुतियों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
बुधवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रागनी भट्ट, जाखणीधार की प्रमुख बेबी असवाल, अनुसूया प्रसाद नौटियाल ने शुभारंभ किया। प्रमुख बेबी असवाल ने कहा कि शिशु मंदिर संस्कारवान शिक्षा दे रहे हैं। टिहरी-उत्तरकाशी के संभाग निरीक्षक विनोद रावत ने बताया कि सीमित संसाधनों में किस तरह शिशु-विद्या मंदिरों से निकले बच्चे मेडिकल, आईआईटी, सिविल सेवाओं में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिशु और प्रथम के छात्रों ने सरस्वती वंदना, घोष वर्ग के छात्रों ने आसनों का प्रदर्शन, राजस्थानी गीत ‘आयो रे आयो’, गढ़वाली गीत ‘मेरी गाजिणा’, पर्यावरण संरक्षित करने के लिए ‘ना काट्या तौं डाळयों’, ‘सुर सुरया बथौं छा’ सहित विभिन्न प्रस्तुतियों पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
इस मौके प्रधानाचार्य रामस्वरूप डबराल, विद्या दत्त तिवारी, खुशीराम रतूड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल नौटियाल, उमा सेमवाल, दौलत बिजल्वाण, कमलेश्वर बडोनी, भगवान चंद रमोला, बिजल दास, कुसुम चौहान, अनीता कंडियाल, यशोदा भारद्वाज, सूरत राणा, भगत सिंह भंडारी, ममता चौहान, राजेंद्र चमोली आदि मौजूद थे। संचालन प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने किया।