{"_id":"5a8da9124f1c1bb5568b51f3","slug":"15192335145-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम-स्टे के लिए प्रस्तावित भवनों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम-स्टे के लिए प्रस्तावित भवनों का निरीक्षण किया
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। सरकार की होम स्टे योजना के तहत जसपुर गांव में प्रस्तावित भवनों का निरीक्षण करते हुए डीएम सोनिका ने भवनों का सुंदरीकरण करने व शौचालय निर्माण की जरूरत बताई है। उसके बाद कोटीकालोनी पहुंची डीएम ने 18 से 20 मार्च को तक प्रस्तावित राष्ट्रीय साहसिक महोत्सव के लिए जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान नौका संचालन की जानकारी लेते हए जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
बुधवार को डीएम ने चंबा ब्लॉक के ग्राम जसपुर में होम स्टे योजना के तहत प्रस्तावित भवनों का निरीक्षण करते हुए कहा कि पहाड़ी शैली में बनाए गए भवनों में शौचालय के साथ ही आधुनिक सुविधाएं जुटाने की जरूरत है। पर्यटकों को स्थानीय व्यंजन की सुविधा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका प्रचार -प्रसार उत्तराखंड पर्यटन विभाग करेगा। होम-स्टे से स्वरोजगार की तैयारी में जुटे गौरव डोभाल ने कहा कि सरकार से वित्तीय सहयोग मिलता है, तो पहाड़ी शैली के भवनों को और सुसज्जित किया जा सकता है। पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि योजना के तहत जिलेभर में 63 भवन पंजीकृत हैं। 14 नए प्रस्ताव मिले हैं। उसके बाद कोटीकालोनी पहुंची डीएम ने 12 दिवसीय पावर वोट हेंडलिंग व लाइफ सेविंग प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक रणजीत सिंह से जानकारी ली। डीएम ने कोटीकालोनी में प्रस्तावित राष्ट्रीय साहसिक खेल महोत्सव के आयोजन स्थल का निरीक्षण करते हुए आयोजन स्थल तक पहुंच मार्ग का कार्य 10 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने झील तक पहुंच मार्ग की मरम्मत करने को भी कहा है।