{"_id":"5a6f52ec4f1c1bff388b52be","slug":"1517245365545-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में लगी आग, 45 पशु जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में लगी आग, 45 पशु जले
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत सेंदुल के समीप फेडगांव नामे तोक मे रविवार देर रात्रि एक गोशाला में अचानक आग लगने से 45 मवेशी जल गए। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग ज्यादा भड़क गई थी।
ग्राम सेंदुल के फेडगांव नामे तोक में राजेंद्र सिंह की गोशाला में अचानक भीषण आग लगने से दो भैंस, एक भैंसा, दो बैल, 11 गाय, चार बछिया, 25 बकरी सहित 45 मवेशी जल गए। गोशाला में लगी आग की ऊंची लपटें देखकर घाटी के दूसरी और ग्राम नेगयाणा वालों ने फोन पर सेंदुल के ग्रामीणों को सूचना दी, जब तक गांव वाले गोशाला पहुंचे तब तक सभी पशु जल चुके थे। घटना के बाद पीड़ित पशुपालक के घर में मातम पसरा हुआ है। तहसीलदार जेएस राणा ने घटनास्थल का जायजा लिया। तहसीलदार का कहना है कि आग के कारणों का सही पता नहीं लग पाया है। जांच पड़ताल की जा रही है।