{"_id":"5a6dfab14f1c1b8c268b6f10","slug":"15171572438-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था चौपट: नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था चौपट: नेगी
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा के रजाखेत क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चोर घरों, मंदिरों का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर चुके हैं, लेकिन पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में स्वीकृत योजनाएं यह सरकार बंद कर रही है। पेंशन और सब्सिडी खातों में नहीं आ रही है। उन्होंने उत्तरकाशी से केदारनाथ जाने वाले लंबगांव-कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग को ऑल वेदर परियोजना में शामिल करने की मांग की है। टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) का ढांचा समाप्त करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, इंटक जिलाध्यक्ष आशीष रणाकोटी, प्रदेश सचिव राकेश राणा, कुशीलाल, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, शकुंतला नेगी, लखपति पोखरियाल भी शामिल रहे।