{"_id":"5a6cb3b74f1c1b7f268b6a4e","slug":"151707353512-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर क्षेत्र में बीती रात से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर क्षेत्र में बीती रात से बिजली गुल
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार रात से अंधेरा पसरा हुआ है। थत्यूड़ ब्लॉक मुख्यालय सहित दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज नहीं होने से शोपीस बने हुए हैं।
शुक्रवार रात करीब 11 बजे जौनपुर क्षेत्र के थत्यूड़, धनोल्टी, काणाताला, पालीगाड़, छहजुला पट्टी के दर्जनों गांवों में बिजली गुल हो गई थी। शनिवार दिनभर बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बिजली के अभाव में लोग फोटो स्टेट तक नहीं कर पाए। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लोगों को भटकना पड़ा। लोग मोबाइल चार्ज भी नहीं करा पा रहे हैं। ऊर्जा निगम की इस लापरवाही पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को काणाताल में 33 केवी लाइन पर फाल्ट आ गया था, जिस पर काम चल रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी।