फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   वाहन चालक संघ ने सरकार को भेजा 11 सूत्री ज्ञापन

वाहन चालक संघ ने सरकार को भेजा 11 सूत्री ज्ञापन

Thu, 18 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
वाहन चालक संघ ने सरकार को भेजा 11 सूत्री ज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय वाहन चालक महासंघ ने सीएम को ज्ञापन भेजकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से सरकार को अपनी 11 सूत्री मांगों से अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे वाहन चालकों में भारी रोष बना हुआ है।
वाहन चालक संघ ने विभाजित ग्रेड वेतन में संशोधन कर ग्रेड वेतन देने, महासंघ को राजधानी में संघ भवन देने, वाहन चालकों के पद सृजित करने, राज्य के सभी वाहन चालकों को बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने में छूट प्रदान करने, लोनिवि में कार्यरत जेसीबी व डोजर आपरेटर का पदनाम परिवर्तित कर उन्हें वाहन चालक माना जाए। ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष जगतलाल डोगरा, प्रांतीय महामंत्री दौलतराम नैथानी, जिला सचिव भीम सिंह नेगी, विशाल सिंह गुसाईं, रामचंद्र सिंह, सूरत सिंह पंवार, राम सिंह चौहान, वीर सिंह भंडारी, सूरत सिंह कैंतुरा, कर्ण सिंह जगवाण, अवतार सिंह नेगी, विजेंद्र जगवाण, पातीराम भट्ट, मुकेश, सुरेंद्र, गोपाल सिंह, श्याम लाल और राकेश नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


सड़क निर्माण की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। नगुण पट्टी के सुदूरवर्ती पलेथ, गाफर और कांडासारी गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। ग्राम प्रधान हरीश रतूड़ी ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर ग्रामीणों की पीड़ा से अवगत कराया है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि पलेथ गांव में 20 परिवार, गाफर में 40 और कांडासारी में 30 परिवार निवासरत हैं। नगुण-भवान मोटर मार्ग से उन्हें इन गांवों तक पहुंचने के लिए तीन किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है। सड़क के अभाव में सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं और वृद्ध लोगों को बीमारी के वक्त अस्पताल पहुंचाने में आती है। कहा कि पूर्व में बीडीसी की बैठक में सड़क बनाने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन प्रस्ताव पर अमल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed