{"_id":"5a60d7014f1c1b91268b50cb","slug":"151629612615-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसआर मद से बांध प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों में उपलब्ध कराए संसाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसआर मद से बांध प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों में उपलब्ध कराए संसाधन
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डा. स्वराज विद्वान ने टिहरी डैम का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने बांध प्रभावितों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा।
उन्होंने टीएचडीसी सेवा की ओर से सीएसआर के तहत अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने को कहा। कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत बांध प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों को फर्नीचर, शौचालय और पेयजल की सुविधा मुहैया करानी जानी चाहिए। बांध क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अधिशासी निदेशक (टीसी) एसआर मिश्रा, महाप्रबंधक (स्टेज-प्रथम) मुहर मणि, अपर महाप्रबंधक (प्रभारी) नियोजन यूके ठाकुर ने उन्हें बांध, स्पिलवे, पावर हाउस, विद्युत उत्पादन, पुनर्वास से संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर महाप्रबंधक कोटेश्वर बांध पीके अग्रवाल, उप महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन बीके सिन्हा, सीमांत पंत, आरआर सेमवाल, सुधीर लखेड़ा, उप प्रबंधक जन संपर्क मनबीर सिंह नेगी व हिमांशु असवाल आदि उपस्थित थे।