{"_id":"5a60d7004f1c1b74268b5190","slug":"15162961244-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहां होटल में खोला गांव के युवक की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहां होटल में खोला गांव के युवक की संदिग्ध मौत
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक की केमर पट्टी के अंतर्गत ग्राम खोला निवासी एक युवक की दुबई के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक के साथी उसका शव लेकर दो-तीन दिन में घनसाली पहुंच सकते हैं।
केमर क्षेत्र के ग्राम खोला निवासी शिव सिंह (26) पुत्र गोविंद सिंह दुबई के शाहजहां स्थित एक होटल में नौकरी करता था। वहां 16 जनवरी को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर ढाई बजे वह होटल में मृत मिला। बताया गया है कि शिव सिंह डेढ़ माह पहले ही नौकरी के लिए हैदराबाद से दुबई गया था। युवक के चचेरे भाई रणजीत सिंह ने बुधवार को परिजनों को घटना की सूचना दी। युवक की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी पत्नी अनीता देवी और मां सौणी देवी गहरे सदमे में चली गई।