फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ठंड से बचने को डीएम स्वंय से वेतन से खरीदेंगी 11 हजार रूपये के हीटर

ठंड से बचने को डीएम स्वंय से वेतन से खरीदेंगी 11 हजार रूपये के हीटर

Wed, 17 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
ठंड से बचने को डीएम स्वंय से वेतन से खरीदेंगी 11 हजार रूपये के हीटर

विज्ञापन
नई टिहरी। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए डीएम सोनिका ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। ठंड के सीजन को देखते हुए डीएम जिले के पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में स्वयं के वेतन से 11 हजार रुपये के हीटर क्रय करेंगी ताकि बालिकाओं को ठंड से निजात मिल सके। कहा कि स्कूलों में बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से होना चाहिए।

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम सोनिका ने कहा कि जिले के 212 बालिका इंटर कालेजों में छात्राओं के लिए सेनिटेशन पैड और स्वास्थ्य परीक्षण की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। कहा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही छोटी बीमारियों से निजात मिलेगी। स्कूलों में शौचालयों के निर्माण कार्यों में गति लाई जाए। साथ ही वहां पर पानी की व्यवस्था भी करें। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 1385 प्राथमिक, 299 उच्च प्राथमिक, 27 अशासकीय स्कूलों में कुल 43 हजार 356 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस वर्ष की जिला योजना में बेसिक शिक्षा के तहत 48 पुरानी व 39 नई योजनाओं पर कार्य चल रहा है। सीईओ दिनेशचंद्र गौड़ ने बताया कि एसएसए के तहत वित्तीय वर्ष में 28905 छात्राओं, 7639 एससी छात्रों, 18 एसटी छात्रों, 18752 बीपीएल छात्रों को ड्रेस दी गई है। बैठक में डीईओ माध्यमिक एसपी सेमवाल, बेसिक सुदर्शन बिष्ट सहित सभी बीईओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed