{"_id":"5a5f82bc4f1c1b6b268b5012","slug":"151620901517-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पांच घंटे बंद रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पांच घंटे बंद रहा यातायात
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बुधवार को पांच घंटे तक यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। नरेंद्रनगर के समीप हाईवे पर एक ट्राला फंसने से यह स्थिति उत्पन्न हुई। हाईवे पर यातायात बाधित होने के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक ट्राला ट्रांसफार्मर लेकर बुधवार सुबह चार बजे चंबा की तरफ आ रहा था। नरेंद्रनगर से दो किमी पीछे ऋषिकेश की तरफ ट्राले के पीछे के टायर सड़क से बाहर हो गए। इस कारण ट्राले का आधा हिस्सा सड़क में ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे जेसीबी से ट्राले को साइट किया गया, तब जाकर हाईवे पर यातायात बहाल हो पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर क्षमता से अधिक माल ढोने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित होना चाहिए।