{"_id":"5a5b8e3b4f1c1b6f268b45cf","slug":"151594981020-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडीसौड़ बाजार में ऑलवेदर रोड़ का सर्वे गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडीसौड़ बाजार में ऑलवेदर रोड़ का सर्वे गलत
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। ऑल वेदर रोड में शामिल राष्ट्रीय राजमार्ग-94 के चौड़ीकरण में थौलधार ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड़ के ग्रामीणों ने प्रशासन से दोबारा सर्वे कराने की मांग की।
चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण वर्षों पहले किया गया था। उस समय कंडीसौड़ में जिस जगह से सड़क निर्माण का सर्वे किया गया था, वहां के बजाए दूसरी जगह से सड़क बनाई गई थी। तब भी भूस्वामियों को भूमि प्रतिकर भुगतान नहीं किया गया था। गांव के प्रधान गंभीर सिंह गुसाईं ने बताया कि अब ऑल वेदर रोड में शामिल राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है, लेकिन एनएच की ओर से पुराने एलाइनमेंट के आधार पर ही मुआवजा देने की बात कही जा रही है। यही नहीं सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में भी सड़क के आस-पास के किसी भी भूस्वामी का नाम शामिल नहीं है, जबकि जिन लोगों के नाम नोटिफिकेशन में दिए गए हैं, वहां लोगों के मकान हैं। गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य शैला देवी गुसाईं, सुंदर सिंह गुसाईं, बुद्धि सिंह गुसाईं, गुुलाब सिंह गुसाईं और केशर सिंह गुसाईं ने कहा कि जहां से वर्तमान में सड़क जा रही है, उसी क्षेत्र का सर्वे कर भू-स्वामियों को भुगतान दिया जाना चाहिए। प्रधान ने राजस्व विभाग से ग्रामीणों के साथ मिलकर फिर से सर्वे कराने की मांग की।