{"_id":"5a5a3fb54f1c1bf4408b49a8","slug":"151586417115-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने पेयजल मंत्री को बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने पेयजल मंत्री को बताई समस्याएं
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट ने पेयजल मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात कर नगर के लोगों से लिए जा रहे जलकर एवं सीवर शुल्क माफ करने की मांग की।
यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भट्ट ने बताया कि पेयजल मंत्री ने बांध प्रभावितों, विस्थापितों से शुल्क न लेने का भरोसा दिया है। इस संबंध में मंत्री ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव रखेगी, ताकि नगरवासियों से जलकर एवं सीवर शुल्क न लिया जाए। बताया कि किसी भी शहरवासी की न तो आरसी कटेगी और न ही कनेक्शन कटेगा। नागरिक मंच की ओर से उठाई जा रही मांगों को भाजपा सरकार पूरा करेगी। इस मौके पर अमित रतूड़ी, संदीप भट्ट, गौरव रावत, अंकित पंवार, राहुल बुटोला, राकेश गुनसोला, अमित तोपवाल, सतीश चमोली, रवि रावत, आशीष, अजय, आलोक और नदीम आदि मौजूद थे।