{"_id":"5a5a3fb04f1c1be1408b4a62","slug":"15158641662-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौंर गांव के खेतों में हाथियों की बढ़ी चहल कदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डौंर गांव के खेतों में हाथियों की बढ़ी चहल कदमी
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। डौंर गांव में इन दिनों हाथियों की दहशत बनी हुई है। शनिवार शाम को हाथियों का झुंड गांवों के खेतों में पहुंचा और गेहूं और आलू की फसल को चौपट कर दिया। खेतों के आसपास बनी सुरक्षा दीवार भी हाथियों ने तोड़ डाली।
गांव के राजेंद्र सिंह पुंडीर, सुंदर सिंह, जोत सिंह, प्यार सिंह और हुकम सिंह ने बताया कि कई दिनों से हाथी खेतों में आ रहे हैं। गश्त करने वन विभाग कर्मी भी आ रहे हैं, लेकिन वन कर्मी एक-दो घंटे ही वहां रहते हैं। रात को जब हाथी आ रहे हैं, तब वन विभाग का कोई भी कर्मचारी देखने नहीं आता है। उन्होंने डीएफओ को ज्ञापन भेजकर फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। रेंजर स्पर्श काला का कहना कि हाथियों के डौंर गांव में आने की सूचना पर वन कर्मियों को वहां भेजा जाता है। उन्होंने गांव के लोगों से वन कर्मियों का सहयोग करने की अपील की।