{"_id":"5a5253594f1c1b5c248b6df8","slug":"15153448997-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी नैनबाग में अव्यवस्थाओं का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी नैनबाग में अव्यवस्थाओं का बोलबाला
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में कर्मचारियों का टोटा होने से मरीजों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक जनवरी से सफाई कर्मचारी और वार्ड ब्वाय नहीं आया है। वहीं स्टाफ नर्स का पद भी वर्ष 2013 से रिक्त है। एक एएनएम के भरोसे प्रसव हो रहे हैं।
जौनपुर ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में लापरवाही इस कदर है कि प्रसूताओं को सुरक्षित घर छोड़ने के लिए खुशियों की सवारी की सुविधा भी नहीं है। थत्यूड़ स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात खुशियों की सवारी 65 किमी दूर नैनबाग आने से साफ इनकार करते हैं। वर्ष 2011 में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे खजान दास ने उच्चीकरण की घोषणा करते हुए सीएचसी का शिलान्यास भी किया था, जिसके लिए प्रथम चरण में 4.43 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई थी। मार्च 2012 में कांग्रेस सरकार में 420.51 लाख की डिमांड भेजी गई थी, लेकिन वह प्रस्ताव भी शासन में धूल फांक रहा है। इस बाबत सीएचसी थत्यूड़ के सीएमएस डा. एसके झा का कहना है कि रिक्त पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उच्चीकरण का प्रस्ताव भी शासन में विचाराधीन है।