{"_id":"5a5101754f1c1b32198b5440","slug":"15152584019-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से लंबगांव के लिए जल्द मिलेगी रोड़वेज बस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से लंबगांव के लिए जल्द मिलेगी रोड़वेज बस सुविधा
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर क्षेत्र में परिवहन निगम की रोडवेज बस सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। सेवा को शुरू करने से पहले निगम ने शुक्रवार को देहरादून से वाया घनसाली होते हुए लंबगांव तक ट्रायल किया, जो सफल रहा।
टिहरी बांध बनने के बाद पुल के अभाव में क्षेत्र में बड़ी बस सेवाएं ठप पड़ी है, जिससे लोगों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग वर्षों से रोडवेज संचालन की मांग कर रहे हैं। 25 नवंबर को सेम नागराजा धाम में आए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी लोगों ने दो रोडवेज शुरू करने की मांग की थी, जिस पर अमल करते हुए परिवहन विभाग ने सेवा शुरू करने से पहले देहरादून से घनसाली और कोटालगांव होते हुए लंबगांव तक बस का ट्रायल लिया है, जो पूरी तरह से सफल रहा है। प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार ने बताया कि देहरादून से घनसाली होते हुए लंबगांव रोडवेज बस सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी। डोबरा-चांठी पुल बनने के बाद रोडवेज बस का रूट चेंज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी निगम के बेड़े में बसों की संख्या कम है और बसें आने पर प्रतापनगर के लिए भी एक और बस सेवा शुरू की जाएगी।