{"_id":"5a51014c4f1c1bd1408b50a0","slug":"15152583614-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटनाएं बढने से गुस्साए व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की घटनाएं बढने से गुस्साए व्यापारियों ने लगाया जाम
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक मुख्यालय कंडी बाजार में बढ़ती चोरी की घटनाओं से गुस्साए व्यापारियों ने यहां ब्लॉक रोड पर तीन घंटे तक चक्का जाम कर तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि एक माह में ही चार-पांच दुकानों के ताले तोड़े गए हैं, लेकिन प्रशासन एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाया है। उन्होंने कंडी में पुलिस चौकी खोलने तक होमगार्ड तैनात करने की मांग की है।
शुक्रवार रात ही चोरों ने जबरचंद रमोला की परचून की दुकान का ताला तोड़कर सामान सहित नकदी पर हाथ साफ किया, जबकि इससे पहले तीन जनवरी को एक मोबाइल की दुकान का ताला दूसरी बार तोड़ा गया। 28 दिसंबर को भी चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान पर हाथ साफ किया। इससे गुस्साए व्यापारियों ने शनिवार सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े बारह बजे तक ब्लॉक रोड पर जाम लगाया। व्यापारियों ने बाजार में पुलिस चौकी खोलने की मांग की है। साथ ही तब तक रात को होमगार्ड तैनात करने को कहा। तहसीलदार और पटवारी के क्षेत्र में नहीं होने से तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे बयाड़गांव चौकी में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक चंदन सिंह चौहान और सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से रात को होमगार्ड तैनात करने के लिखित आश्वासन पर ही जाम खोला गया। जाम लगाने वालों में व्यापार सभा अध्यक्ष गोपाल खंडूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शैला गुसाईं, सुमेर सिंह पंवार, लाखीराम उनियाल, ललित खंडूड़ी, भागचंद रमोला, बुद्वि सिंह गुसाईं, गंभीर सिंह गुसाईं, चंदन सिंह पुरसोड़ा, प्रवीन, भूपेंद्र और जयपाल आदि शामिल थे।