{"_id":"5a39457f4f1c1bcf6d8b509e","slug":"15137029326-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीकीरेती ने ढालवाला को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीकीरेती ने ढालवाला को किया पराजित
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। जिला खेल विभाग की ओर से राजकीय इंटर कालेज के खेल मैदान में तीन दिवसीय 19 वर्षीय बालक एवं महिला ओपन वर्ग की जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कर अनुशासन एवं खेल भावना से मैच खेलने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पहला मैच टिहरी और जीआईसी नरेंद्रनगर के बीच खेला गया। इसमें टिहरी ने नरेंद्रनगर (ए) को 3-1 से हराया। दूसरा मैच जीआईसी नरेंद्रनगर (बी) और खेल विभाग के बीच हुआ। जीआईसी ने खेल विभाग को 4-2 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं महिला ओपन वर्ग के पहले मैच में गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब मुनिकीरेती ने ढालवाल को 4-2 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार, महेंद्र तिवारी, अजय सचान, मुन्नाराम गौड, जयंती नेगी, शानू कुमार, अमन कौंसवाल और शिल्पा आदि मौजूद थे।