{"_id":"5a36a28c4f1c1b6e468bb0ec","slug":"15135301439-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवारों पर रंगाई पुताई होने से बढने लगी शहरों की सुंदरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवारों पर रंगाई पुताई होने से बढने लगी शहरों की सुंदरता
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। नगरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की जिलाधिकारी सोनिका की पहल रंग लाने लगी है। डीएम के निर्देश पर नई टिहरी, कीर्तिनगर और मुनीकीरेती निकाय ने मुख्य चौराहों पर सड़क किनारे वीरान पड़ी दीवारों पर रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिताएं कर बच्चों से दीवारों पर विभिन्न कला कृतियां बनवाएगी।
डीएम ने कुछ माह पहले जिले की पालिकाओं, नगर पंचायतों का भ्रमण कर अधिकारियों को वीरान पड़ी दीवारों पर रंगाई-पुताई कर शहरों को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत पालिका ने शहर के हनुमान चौक से विधि विहार मार्ग तक सड़क किनारे की दीवारों पर रंगाई-पुताई करवाई है। बौराड़ी बस अड्डा, साईं चौक से जिला अस्पताल, ओपन मार्केट बौराड़ी, मुख्य चौराहे नई टिहरी से पोस्ट आफिस मार्ग समेत अन्य चौक चौराहों पर रंगाई-पुताई का काम किया जा रहा है। ईओ बीडी बागसान ने बताया कि अब छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से दीवारों पर धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक महापुरुषों से लेकर सजावटी पेंटिंग करवाई जाएगी। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। वहीं जनवरी से केंद्र सरकार की ओर से शुरू हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की ग्रेडिंग बढ़ेगी। इसके आधार पर ही विकास के लिए बजट मिलेगा।