{"_id":"5a2ebb824f1c1b87698c106a","slug":"15130122372-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द पूरा करें जगेठी-तुंगोली मोटर मार्ग का निर्माण:नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द पूरा करें जगेठी-तुंगोली मोटर मार्ग का निर्माण:नेगी
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने न्याय पंचायत नकोट के कई गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जगेठी-तुंगोली मोटर मार्ग का भूमि पूजन करते हुए जल्द सड़क पूरा करने के निर्देश दिए।
विधायक नेगी ने पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत छह किमी लंबे जगेठी-तुंगोली मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे थे, जिसे केंद्र सरकार के सहयोग से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक नई सड़कों की स्वीकृति सरकार ने दे दी है। जिन पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कहा कि स्वीकृत सड़कों का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र का कोई भी गांव सड़क सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण से जुड़ी समस्याओं सुनते हुए अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधान संगीता रावत, गुमान सिंह रावत, पुरूषोत्तम उनियाल, बलवीर नेगी, उदय रावत, जगवीर रावत, बिजेंद्र धनोला, कल्याण सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद थे।