{"_id":"5a2ebb6e4f1c1b6a678c120f","slug":"15130122166-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से खस्ताहाल पड़ा है अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से खस्ताहाल पड़ा है अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। ब्लॉक मुख्यालय का अगलाड़ -थत्यूड़ मोटर मार्ग खस्ताहाल बना हुआ है, जिससे लोगों को जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा है। इससे नाराज अठजुला पट्टी के ग्रामीणों ने महापंचायत कर सीएम को भेजे ज्ञापन में सड़क का मरम्मत जल्द शुरू नहीं करने पर लोनिवि का घेराव कर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। महापंचायत ने परोगी-कांडी मोटर मार्ग पर किए गए घटिया डामरीकरण कार्य की जांच कराने की मांग भी की है।
अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग वर्ष 2013 में आई आपदा से एक-नौ किमी तक जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। आपदा से कई जगहों पर सुरक्षा दीवार, पैराफिट और क्रैश बैरियर भी टूटे हुए हैं। कई बार मांग करने पर भी विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। महापंचायत ने कहा कि छह माह पहले परोगी-कांडी 10 किमी मोटर मार्ग पर डामरीकरण किया गया था, जो एक-पांच किमी तक कई जगहों पर उखड़ गया है, जिससे दुपहिया वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने इसकी कार्य गुणवत्ता की जांच कराने की मांग भी की है। महापंचायत में महिपाल सजवाण, कन्हैया राणा, विक्रम सजवाण, सुंदर सिंह चौहान, विनोद राणा, आनंद सिंह, सबल सिंह, भरत सिंह, गोविंद सजवाण, सरदार सिंह, प्रेम सिंह, विनोद सजवाण, नागेंद्र सिंह, सीताराम सिंह, आनंद सिंह, मोहन भंडारी, आनंद सिंह सिया लाल, रणवीर सिंह, जयपाल, सुरेश, बलबीर सिंह आदि मौजूद थे। ईई रजनीश कुमार ने कहा कि अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर 50 किमी का डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।