फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जनता दरबार में प्रमुखता से छाया रहा पेंशन न मिलने का मामला

जनता दरबार में प्रमुखता से छाया रहा पेंशन न मिलने का मामला

Mon, 11 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में प्रमुखता से छाया रहा पेंशन न मिलने का मामला
नई टिहरी। जिला सभागार में आयोजित जनता दरबार में समाज कल्याण विभाग की पेंशन संबंधित समस्याएं प्रमुखता से छाई रही। जनता दरबार में कुल 14 शिकायतें दर्ज हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को 15 दिन में समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में कांडा सारजूला की मालदेई ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उतराधिकारी के रूप में पेंशन, राजस्व विभाग की ओर से प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत दर्ज की। डीएम ने एडीएम को समस्या का समाधान करने को कहा। देवरी की हंसा देवी, बिमला देवी, कमल सिंह और प्रेमा देवी ने आवेदन जमा होने के बाद भी समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था और विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज की। खोला मदननेगी की बालमा देवी ने आय प्रमाण पत्र निर्गत न करने की शिकायत की। सीएमओ ऑफिस से सेवानिवृत्त कर्मचारी गिरीश चंद्र बडोनी ने एक साल बाद भी भविष्य निधि पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज की। कमांद के महावीर राणा ने विकलांग पेंशन न मिलने की बात कही। इस मौके पर सीडीओ आशीष भटगांई, एडीएम डा. शिवकुमार बरनवाल, डीडीओ भरत चंद्र भट्ट, बाल विकास अधिकारी विक्रम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed