फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जिले के 27 माध्यमिक स्कूलों में ई-लर्निंग कक्षाएं शुरू: सोनिका

जिले के 27 माध्यमिक स्कूलों में ई-लर्निंग कक्षाएं शुरू: सोनिका

Mon, 11 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
जिले के 27 माध्यमिक स्कूलों में ई-लर्निंग कक्षाएं शुरू: सोनिका
नई टिहरी। डीएम सोनिका ने बताया कि शिक्षा को तकनीकी से जोड़ने व गुणवत्ता परक बनाने के लिए जिले के 27 माध्यमिक स्कूलों में प्रथम चरण में स्मार्ट क्लास शुरू कर दी हैं, जबकि दूसरे चरण में इससे 50 और स्कूलों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निस्तारण को जिला मुख्यालय पर स्थापित टोल-फ्री नंबर को और एक्टिव बनाने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रेस कान्फ्रेंस में डीएम सोनिका ने बताया कि उनका पहला फोकस शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग पर है। इसी कड़ी में अब तक जिन स्कूलों में पेयजल, शौचालय और संचार की समस्याएं थी उनको हल किया गया है। कंट्रोल रूम से संपर्क स्कूलों में एक दर्जन शिक्षक अलग-अलग अवधि में नदारद पाए गए। जिनका एक दिन का वेतन रोका गया। कहा कि डिजिटल और व्रचुअल क्लास वर्तमान समय की सबसे बड़ी मांग है। इसके चलते जिले में करीब 100 स्कूलों कों ई-लर्निंग क्लास के तहत जोड़ा जा रहा है। कहा कि जिन स्कूलों में कंप्यूटर है, लेकिन विद्युत संयोजन नहीं हैं। वहां व्यवस्था की जाएगी। बताया कि जीआईसी जाखणीधार में शिक्षकों की कमी बनी थी, जिसको ई-लर्निंग क्लास से जोड़ा गया है। डीएम ने बताया कि छात्र-छात्राओं में शिक्षा, स्वास्थ्य और किशोर अवस्था में होने वाले परिवर्तन संबंधी मुद्दों के लिए टोल फ्री नंबर 555, 18001804112 से सभी स्कूलों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

डीईओ माध्यमिक शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूप की प्रत्येक दिन मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि गत दिनों रूबेला-मिजिल्स टीकाकरण के दौरान जिले के पांच स्कूलों ने स्वास्थ्य विभाग के संबंधित नोडल अधिकारियों से बदसलूकी की थी, जिनमें कार्मल स्कूल चंबा, ओंकारानंद, माउंट कार्मल नरेंद्रनगर और मुनिकीरेती के स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने को सीबीएसई और आईसीएसई को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed