फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   आदर्श विधानसभा बनाने को निरंतर किए जा रहे प्रयास:नेगी

आदर्श विधानसभा बनाने को निरंतर किए जा रहे प्रयास:नेगी

Sun, 10 Dec 2017 10:29 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
आदर्श विधानसभा बनाने को निरंतर किए जा रहे प्रयास:नेगी
नई टिहरी। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र को राज्य की आदर्श विधानसभा बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। बताया कि विधानसभा की याचिका समिति के माध्यम से सरकार ने उनकी 13 महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी है, जिनमें बौराड़ी स्टेडियम के अवशेष कार्य को बजट, साहसिक खेल एकेडमी का संचालन, चंबा पंपिंग योजना का पुनर्गठन आदि शामिल है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में विधायक नेगी ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए से बौराड़ी स्टेडियम, होटल मैनेजमेंट संस्थान को बजट नहीं दिया है। साहसिक खेल एकेडमी का संचालन, हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज में पदों का सृजन आदि के प्रयास नहीं हुए हैं। बताया कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के प्रश्न पूछे गए, जिनमें से विधानसभा की याचिका समिति ने 13 को स्वीकार किया है। बताया कि जल्द ही कोटीकालोनी में साहसिक खेल एकेडमी का संचालन, स्टेडियम, एचएम, चंबा पंपिंग योजना का पुनर्गठन, कोश्यारताल, सारज्यूला पंपिंग योजना, सिलोगी-गुनोगी सड़क, एकल पेयजल योजनाओं की मरम्मत को बजट, वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के अन्य शिफ्ट हुए सब्जी विज्ञान विषय को वापस लाने, हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज में स्थाई पदों का सृजन को सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इस मौके पर डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, रागिनी भट्ट, अनीता कंडियाल, गीता नेगी, कुसुम चौहान, भुवनेश्वरी उनियाल, विनोद रतूड़ी, रामलाल नौटियाल, विक्रम कठैत, गोपीराम चमोली, देवेेंद्र बेलवाल, उदय रावत, विजय कठैत, सीपी चंद, रतन सिंह पंवार, प्रभु लाल सकलानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed