{"_id":"5a0c72a54f1c1b65548bd670","slug":"15107653278-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मेला घोषित हुआ वीर गबर सिंह मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मेला घोषित हुआ वीर गबर सिंह मेला
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीसी गबर सिंह की स्मृति में प्रति वर्ष आयोजित होने वाले मेले को प्रदेश सरकार ने राजकीय मेला घोषित कर दिया है। संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट की ओर से इस संबंध में 7 अक्तूबर को जारी शासनादेश में यह जानकारी दी गई है।
भाजपा नगर महामंत्री धर्म सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विधायक धन सिंह नेगी ने वीर गबर सिंह की जयंती पर होने वाले मेले को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा की थी। विधायक के प्रयासों से राज्य सरकार ने वीर गबर सिंह मेले को राजकीय घोषित कर वीर सैनिकों को उत्साह बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने पत्रकारों को शासनादेश की प्रति भी उपलब्ध कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका कूड़ा निस्तारण मामले में संवेदनशील नहीं है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष शोभनी धनोला, वीरेंद्र सेमवाल, राजेंद्र डबराल, मनोज नकोटी, दर्मियान सिंह नेगी आदि मौजूद थे।