{"_id":"5a0b24f34f1c1bec538bd153","slug":"151067989916-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान के विस्तारीकरण को सांसद ने दिए चार लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान के विस्तारीकरण को सांसद ने दिए चार लाख
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। अगलाड़ घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति कैंपटी की असेर से आयोजित खेल एवं संस्कृति समारोह के दूसरे दिन जीआईसी के छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक छटा बिखेरी, जबकि बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल जन्नत क्लब ठाल बुराड़ी ने 29-07 से जीत लिया।
क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास मेले के दूसरे दिन टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहाड़ के कई प्रतिभावान खिलाड़ियों ने ऐसे ही छोटे- छोटे मैदानों और गांव के खेत- खलियानों में खेलकर भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। जौनपुर की संस्कृति की महक देश ही नहीं विदेशियों को भी मंत्रमुग्ध कर रही हैं। मसूरी पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने मुख्य अतिथि का मांग पत्र सौंपा। भाजपा नेता राजेश नौटियाल और मीरा सकलानी ने क्षेत्र का विकास करने की मांग की। मांगों का संज्ञान लेते हुए टिहरी सांसद ने कैंपटी खेल मैदान के विस्तारीकरण के लिए चार लाख रुपये देने और अन्य मांगों के निराकरण का भरोसा दिया। समारोह में सीएम का कार्यक्रम स्थगित होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। इस मौके पर प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, विनोद सुयाल, आशुतोष कोठारी, किशन सिंह पंवार, कमल सिंह रावत, प्रेम सिंह पंवार, समिति अध्यक्ष राजेंद्र पंवार, जयपाल राणा, भरत पंवार, हुकम पंवार, बिजेंद्र पंवार, वीरेंद्र पंवार, बलदेव रावत आदि मौजूद थे।