{"_id":"5a0b23214f1c1bc8678bb4e7","slug":"15106794345-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ विवाहिता फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ विवाहिता फरार
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम कोरदी से एक विवाहिता बिजपुर निवासी पूर्व विधायक के बेटे के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
डीएम को दिए ज्ञापन में मनबोध सिंह रावत पुत्र मदन सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी वैष्णवी गांव में ही माता-पिता के साथ रहती थी, लेकिन वह 10 नवंबर को गुपचुप तरीके से बिजपुर निवासी पूर्व विधायक फूल सिंह बिष्ट के बेटे व क्षेत्र पंचायत सदस्य यशवंत सिंह बिष्ट के साथ कहीं चली गई। विवाहिता के पति ने पत्नी वैष्णवी और आरोपी यशवंत सिंह बिष्ट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया गया कि मनबोध और वैष्णवी का विवाह दिसंबर 2016 में हुआ था। वैष्णवी के पिता कुंवर सिंह नेगी निवासी बुड़कोट ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।