{"_id":"5a0b23114f1c1bd7538bd5be","slug":"15106794176-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति की मांग को लेकर बच्चों सहित डटे रहे धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति की मांग को लेकर बच्चों सहित डटे रहे धरने पर
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर कुनेर गांव निवासी गजेंद्र सिंह मंगलवार को दूसरे दिन भी अपने दो बच्चों के साथ सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर डटा रहा।
दो जून 2016 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में प्रसव के दौरान कुनेर गांव निवासी गजेंद्र सिंह की पत्नी गुड्डी देवी और बच्चे की मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत का आरोप लगाया था। इसके बाद मानवाधिकार आयोग ने स्वास्थ्य महानिदेशक को मृतका के पति को विभाग में चतुर्थ श्रेणी पर नियुक्ति देने का आदेश दिया था। गजेंद्र सिंह का कहना है कि मानवाधिकार आयोग और स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश के बावजूद सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी उन्हें नियुक्ति देने में अनावश्यक विलंब कर रहे हैं। कहा जब तक नियुक्ति नहीं मिल जाती, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। धरना देने वालों में उनके बच्चे रोहित, किरन, भाई जय सिंह, बसपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कोहली, सुशील पांडेय और मनवीर शामिल हैं।