{"_id":"5a0b23024f1c1b156b8b5d3d","slug":"15106794028-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकस्तरीय खेल महाकुंभ में नंदगांव रहा चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकस्तरीय खेल महाकुंभ में नंदगांव रहा चैंपियन
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक के तीन दिवसीय खेल महाकुंभ लामरीधार स्टेडियम में शुरू हुआ। पहले दिन अंडर 10 एवं 14 आयु की टीमों के मैच हुए, जिसमें नंदगांव ओवर ऑल चैंपियन बना।
टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने ब्लाकस्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को मौका देने के उद्देश्य से राज्यभर में महाकुंभ करवा रही है। पहले दिन बालक अंडर-10 सौ मीटर दौड़ में हिमांशु, अतुल, साहिल, दो सौ में अतुल, गणेश, हिमांशु क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। बालिका 100 मीटर में मनीषा, रीता, कुलशम, 200 मीटर में मनीषा, आंचल, कहकशा क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। चार मीटर बालक में संदीप, अमन, साहिल, बालिका में आंचल, शीतल, साक्षी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही। बालक आठ सौ मीटर में अनिल नौटियाल, अनिल बेलवाल, आशीष बिष्ट, बालिका में बेबी, रविना, रजनी क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे रही। गोला, चक्का फेंक बालिका में रजनी प्रथम, आंचल द्वितीय, शिल्पी तृतीय रही। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, बीडीओ वीर सिंह राणा, बीईओ एसबी यादव, ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक दिनेश रावत, राजेंद्र डोभाल, दिनेश डंगवाल, राकेश मिश्रा, विपिन रघुवंशी, नीलम नेगी, सुनील बिष्ट आदि मौजूद थे।