फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   स्थानीय लोगों की पहल से बैरंग लौटी अतिक्रमण हटाने गई टीम

स्थानीय लोगों की पहल से बैरंग लौटी अतिक्रमण हटाने गई टीम

Mon, 13 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की पहल से बैरंग लौटी अतिक्रमण हटाने गई टीम
चंबा (टिहरी)। चंबा-पुरानी टिहरी रोड पर अतिक्रमण हटाने को लेकर लोगों की नई पहल ने लोनिवि की टीम को बैरंग लौटा दिया। सोमवार को भी मार्ग पर लोगों ने चिह्नित अतिक्रमण को हटाने का कार्य जारी रखा, जिस पर अतिक्रमण हटाने गई विभाग की टीम बैरंग लौट गई। चंबा-पुरानी टिहरी रोड पर लोनिवि ने पिछले दिनों सर्वे कर 72 स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित किया था, जिस पर 10 नवंबर को लोनिवि और प्रशासन ने 20 स्थानों पर जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया था।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से दो दिनों के अतिक्रमण हटाने की मोहलत पर लोगों ने रविवार से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया था। सोमवार को अतिक्रमण हटाने गई लोनिवि की टीम मौके पर पहुंची। मगर जब टीम ने लोगों को खुद ही अतिक्रमण तोड़ते हुए देखा, तो उन्हें लौटना पड़ा। वहीं अतिक्रमण की जद में आए एक भवन स्वामी पूरण सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने 17 लाख ऋण लेकर होटल खड़ा किया था। मगर सड़क की स्थिति ठीक न होने के कारण पर्यटक रुकने को तैयार नहीं हैं। बावजूद इसके उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के लिए होटल के किचन को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने सरकार से राहत राशि देने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
चंबा-पुरानी टिहरी मार्ग पर कई स्थानों पर लोग अतिक्रमण खुद ही हटा रहे हैं। ऐसे में लोगों के खुद ही आगे आने से फिलहाल अभियान रोक दिया गया है। दो दिनों बाद जांच कर छूटे हुए स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गौरव थपलियाल, ईई लोनिवि चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed