{"_id":"5a09d1c04f1c1ba7678bb2ff","slug":"15105930638-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ माह में फेल हो गई डबल इंजन की सरकार:हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ माह में फेल हो गई डबल इंजन की सरकार:हरीश
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन नोटबंदी और जीएसटी लागू कर उसने दो करोड़ लोगों का रोजगार छीनने का काम किया है। नोटबंदी से सिर्फ भाजपा को लाभ हुआ है और उसने अपना काला धन सफेद किया है। प्रतापनगर में आयोजित जन हुंकार रैली में पूर्व सीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार नौ महीने में ही फेल हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र और राज्य सरकार को ठगने वाली सरकार बताया।
डोबरा-चांठी पुल निर्माण के लिए 75 करोड़ की अवशेष धनराशि जारी करने, फिकवाल एवं गंगाड़ी समुदाय को केंद्रीय आरक्षण का लाभ देने, सेम मुखेम को पांचवां धाम घोषित करने सहित प्रतापनगर क्षेत्र की अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जन हुंकार रैली निकाली। कांग्रेसियों ने सुमन पार्क से लेकर कलक्ट्रेट तक ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। डोबरा-चांठी पुल निर्माण कार्य बंद होने पर कांग्रेसियों ने राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेसियों ने पंचायत, स्थानीय निकाय और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
जन हुंकार रैली के संयोजक प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुमन पार्क में एकत्रित हुए। ढोल-नगाड़ों और रणसिंघा के साथ कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि डोबरा-चांठी पुल निर्माण में ही डबल इंजन सरकार फेल हो गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर राज्य के लोगों को अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन
रैली में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, बलवीर नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, हिमांशु बिजल्वाण, पूरण चंद रमोला, उदय रावत, आकाश कृषाली, विजय गुनसोला, देवेंद्र नौडियाल, राकेश राणा, नरेंद्र रमोला, दर्शनी रावत, विक्रम पंवार, लक्ष्मी रावत, विजय लक्ष्मी थलवाल, जगदंबा रतूड़ी, रतन सिंह रावत, नरेंद्र राणा, खुशीलाल, कुलदीप पंवार, डा. नरेंद्र डंगवाल आदि शामिल रहे।
इनसेट
प्रशासन ने नहीं दी टेंट लगाने की अनुमति
कलक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस की जन हुंकार रैली के लिए जिला प्रशासन ने टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी, जिस पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने तंज कसते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने कांग्रेस का तंबू उखाड़ा है। कांग्रेस 2019 में मोदी और 2022 में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार का तंबू उखाड़ फेंक डालेगी।